
नर्मदापुरम / भोपाल / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में नर्मदापुरम संभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक ली। बैठक में नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विधानसभा स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक कार्यों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कबिंद्र रघुवंशी, नवनीत मालवीय, बृजेश पटेल एवं राजीव पालिवाल नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने बैठक में अपनी बात रखी और संगठनात्मक गतिविधियों तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य संभाग में संगठनात्मक कार्यों का आकलन करना और जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा तय करना रहा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सहित नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी ने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार और सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकें संगठनात्मक कार्यों का आकलन करने, आपसी तालमेल बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

