
नर्मदापुरम / इटारसी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आगामी 25 अक्टूबर को प्रेस वार्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सर्वप्रथम सुबह 10:00 बजे इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्मानित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। तत्पश्चात होटल एक्सप्रेस 11 में सुबह 11:30 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी ।
इस अवसर पर एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र के जालना लोकसभा क्षेत्र से सांसद कल्याण काले, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वयक मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं नर्मदापुरम विधानसभा के प्रभारी नवनीत मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा अभियान को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

