
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक मानक अग्रवाल का 25 अक्टूबर को इटारसी नगर आगमन होगा। अपने इटारसी प्रवास के दौरान श्री अग्रवाल शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिहानी के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को शुभकामनाएं देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानक अग्रवाल इटारसी शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

