नोट – त्रुटि वश अंश सिधना का नाम अंश साधना लिखा गया है जिसे अंश सिधना पढ़ा जावे।

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल में सिवनी मालवा के दो खिलाड़ी अंश सारांश अग्रवाल एवं अंश विक्की सिधना चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 13 अक्टूबर से एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम में आयोजित इस चयन ट्रायल में जिले भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत चयन समिति ने अंतिम टीम घोषित की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल के दम पर स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों के चयन पर खेलप्रेमियों व नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

