
नर्मदापुरम / इटारसी / पथरौटा थाना अंतर्गत पुलिस ने कलमेसरा नहर के पास जुआ खेल रहे 5 जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके से 10, 300 रूपये नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद की । पुलिस ने बताया कि दो जुआरी गिरफ्तार किये गए हैं तीन मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार जुआरी राजीव जैन, प्रवीण सिंह राजपूत, पिंटू, अर्जुन, पर्वत राजवंशी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मौके से दो जुआरी पकड़ाए है। तीन भाग गए जिनकी तलाश जारी हैं।

