
नर्मदापुरम / इटारसी / सिटी पुलिस ने अतिक्रमण हटाने गए नपा पालिका के अमले के साथ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकीं देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस ने बताया कि फरियादी नपा कर्मी कमाल आर्य की रिपोर्ट पर आरोपी लिखीराम पटेल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकीं, गाली गलौज किए जाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

