
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत हरदा बाईपास पर एक कालोनी के पास मंगलवार रात को चाकूबाजी एक घटना सामने आई है।जिसमें एक ऑटो चालक घायल हो गया जिसका इलाज कराया गया। बताया जाता है कि मनीष अपने को साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसको लेकर कॉलोनी के एक अन्य युवक ने आशीष मिश्रा ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी इसी बीच मौके पर मौजूद रोहना निवासी अमित सामले ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी मनीष सिंह, संजय सिंह दोनों निवासी सिमरोधा ने मिलकर अमित पर चाकू से हमला कर दिया। देहात थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी अमित सामले की रिपोर्ट पर आरोपी संजय सिंह ओर मनीष सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश जारी हैं।

