

नर्मदापुरम / विगत कई वर्षों से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर शिव शंकर सेवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है, इसके पूर्व में समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा की दुर्गा पूजा अर्चना की जाती रही है। सबसे खास बात तो यह रही कि विराजमान विशालकाय भगवान शंकर जी की प्रतिमा को देखने प्रत्येक दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। विशाल भंडारे का आयोजन भी वुधवार को समिति द्वारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण भोजन प्रसादी ग्रहण किया और यह भंडारा देर रात तक चला । जिसमें अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा भी प्रसादी ग्रहण की गई। खास बात तो यह रही कि समिति द्वारा यह भी अनाउंस कराया गया कि जिन्हें भी प्रसादी अपने घर ले जाना है वह अपने-अपने टिफिन बॉक्स लेकर आए और प्रसादी घर ले जा सकते हैं। समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा।

