
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत समीपवर्ती आरी सांगा खेड़ा मार्ग पर रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ गई।हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है मौके पर माखन नगर पुलिस पहुंची थी, पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है सड़क पर गड्ढे होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ गई। ज्ञात हो कि तवा पुल क्षतिग्रस्त होने से कार्य चल रहा है इससे आरी सांगा खेड़ा मार्ग से भारी वाहन निकल रहे थे, लेकिन यहां रोड की हालत बहुत जर्जर है। हर जगह गड्ढे हो रहे हैं। इससे कार अनियंत्रित होकर इस पर चढ़ गई । ग्रामीणों का कहना है कि इससे गड्डों से आमजन बहुत परेशान है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षतिग्रस्त रोड और गड्डों से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। किसान केशव साहू ने बताया कि भारी वाहनों का इस रूट से जाना आना हुआ था जिससे यह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस रोड पर ऐसे हादसे आए दिन होते हैं, इससे ग्रामीण परेशान हैं और सड़क सुधरवाने सहित सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कार में बैठे कोई जानकारी नहीं होनी लेकिन सड़क की पोल जरूर खुल गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन मौन है और वहीं सड़क के गड्ढे भर रहे हैं। इसकी मरम्मत हो रही है यहां पर बांद्राबांन से लेकर सांगा खेड़ा से होते हुए आरी जाया जाता है लेकिन इसकी स्थिति से लोग परेशान है।

