







नर्मदापुरम / प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए आम जनजीवन की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी शहादत की स्मृति में पुलिस विभाग की ओर से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक को परेड कमांडर द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों की नामावली का वाचन किया गया। पुलिस अधिक अधिकारी एवं अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को उसको चक्र एवं पुष्प माला अर्पित की गई एवं शहीदों को अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी वीरेंद्र सिंह, एसपी साईं कृष्णा, एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, एडीएम राजेश शुक्ला, एस डी ओ पी जितेन्द्र पाठक, ट्रैफिक डी एस पी संतोष मिश्रा, ट्रैफिक टी आई सुनीता पटेल, देहात थाना प्रभारी उषा मरावी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी और पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे। नागरिकों के साथ-साथ पत्रकारों ने भी शहीद स्थल पर पुष्प माला अर्पित की।

