
नर्मदापुरम / नौ दिन शारदीय नवरात्र में दुर्गा मां के विभिन्न नौ रूपों की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं नौ दिन बाद आखिर वह दिन भी आ गया जब भक्तों ने अपनी नम आँखों से मां की प्रतिमाओ का विसर्जन कर विदाई दी। देवी माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन हर्बल पार्क कलेक्ट्रेट के पीछे कृत्रिम कुंड में किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहा और नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

