
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम सोयत में एक हार्वेस्टर चालक की लापरवाही से फिरोजपुर पंजाब निवासी एक व्यक्ति की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना उपरांत हार्वेस्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सोयत में एक खेत के समीप हार्वेस्टर चालक पाला सिंह फिरोजपुर पंजाब निवासी हार्वेस्टर को पीछे की तरफ बैक कर रहा था। इस दौरान उनका ही साथी बेअंत सिंह पीछे की तरफ खड़ा होकर किसी से फोन पर बात कर रहा है। तभी अचानक वह हार्वेस्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिवनी मालवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की विवेचना के उपरांत पुलिस ने हार्वेस्टर के चालक पाला सिंह फिरोजपुर पंजाब निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

