
नर्मदापुरम / पिपरिया / स्टेशन रोड थाना अंतर्गत मोहगांव तिराहे के पास अज्ञात चोरों ने एक कार का कांच तोड़कर उसके अंदर से लगभग 50 हजार रूपए का सामान चुराकर भाग गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी भूमिका शिवहरे सिहोर निवासी ने रिपोर्ट लिखाई है, कि उनकी कार मोहगांव तिराहे पर खड़ी थी। इस दौरान किसी ने उनकी कार का कांच तोड़कर लैपटॉप सहित अन्य सामग्री लेकर गायब हो गए। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

