
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत पिंक एवेन्यू कालोनी फेफरताल निवासी वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर के बैंक अकाउंट से अज्ञात लिंक के माध्यम से साइबर ठगो ने 79,500 रूपये उड़ा दिए।इस मामले में देहात थाना पुलिस ने फरियादी हेमंत मस्कोले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। तत्संबंध में हरदा में पदस्थ डिप्टी रेंजर हेमंत मर्सकोले ने बताया कि उनके मोबाइल पर योनो एसबीआई के नाम से कोई लिंक आई थी, जिसे उन्होंने खोला तो इस दौरान उनके खाते से 79,500 रूपये गायब हो गए। मामले में देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर केसला थाना अंतर्गत सूखतवा निवासी कृष्णा मालवीय ओर उनकी पत्नी दोनो के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने छलपूर्वक 76,500 रूपये उड़ा दिए। केसला थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी कृष्णा मालवीय की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

