
नर्मदापुरम / नगर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा इस समय व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दो दिवस में दो व्यापारियों पर ₹10,000 के चालान किए गए। वहीं दूसरी ओर पूर्व के प्राइवेट बस स्टैंड पर कचरे का ढेर पड़ा हुआ है, देखना होगा यह कचरा किसने डाला और किस पर जुर्माना किया जायगा, यह प्रश्न बना हुआ है। जबकि बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए लोग बाहर से आते और जाते हैं, प्राइवेट बस स्टैंड पर पढ़ा कचरा कुछ और ही कहानी कहता है। नगर पालिका द्वारा कचरे को जलाने को लेकर भी कार्यवाही की जा रही है, लेकिन यह कार्यवाही सिर्फ दिखावे की रहती है, क्योकि अभी भी कई जगह शहरों में कचरा पड़ा रहता है और उसमें आग भी लगाई जा रही है।

