


नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्र के 9 दिन उत्सव के बाद शहर में समिति द्वारा सोमवार को हवन कराया गया एवं जगह जगह कन्या भोज भी कराया गया। 9 दिन देवी माँ भक्ति में डूबे रहे भक्त । नवरात्र के प्रारम्भ से ही माता के मंदिर में महिला एवं पुरुष जल चढ़ाने जाते जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं। आज दशहरा है और बुराई पर अच्छाई की जीत रावण का वध भगवान राम के हाथों होगा। अमर चौक पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा रात्रि में हवन कराया गया, हवन में आसपास के धर्म प्रेमी शामिल हुए ।

