
नर्मदापुरम / बेराखेड़ी ग्राम में माता रानी की भव्य प्रतिमा विराजमान है, जहां प्रतिदिन माता रानी का श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक कन्याओं का पूजन और भव्य प्रसाद वितरण किया जाता है।
पंडित अनुराग परसाई ने बताया कि पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर माता रानी की प्रतिमा विराजमान हो रही है। सभी ग्रामवासी मिलकर माता रानी की आराधना करते हैं।

