

नर्मदापुरम / वरिष्ठ एवं समाजसेवी, सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष हरदिल अजीज, हंसमुख स्वभाव, सबके हितैषी, संघर्षशील एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व एवं प्रेरणादाई कृतित्व के धनी स्वर्गीय श्री अरुण दीक्षित के देवलोकगमन उपरांत दिनांक 17/10/2026 को वरदान गार्डन में आयोजित दिव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समूचे नर्मदा अंचल के विभिन्न सामाजिक धार्मिक, सांस्कृतिक संगठन, राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वर्गीय श्री दीक्षित के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालकर अपनी भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

