

नर्मदापुरम / राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन प्रक्रिया एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार एवं जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात निर्णायक मंडल एवं सभी उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों का चयन उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन एवं इसके साथ ही सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत नृत्य, गायन, वादन, मूकाभिनय एवं नाटक शिविर में सहभागिता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी गीत आदि प्रस्तुतियों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
चयन प्रक्रिया के लिए गठित निर्णायक समिति में सांस्कृतिक विशेषज्ञ के रूप में डॉ. हंसा व्यास, प्राचार्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ. आर.के. चौकीकर, परेड विशेषज्ञ एवं एनसीसी अधिकारी के रूप में डॉ. संतोष अहिरवार तथा जिला संगठक डॉ. हर्षा चाचाने शामिल रहीं।
चयन प्रक्रिया के उपरांत जिला स्तरीय बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राहुल सिंह परिहार मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा कार्यक्रम अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, आगामी आयोजनों खाता संबंधी जानकारी एवं समस्त शिविर में विद्यार्थियों की सहभागिता सलाहकार समिति की बैठक माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अमृत पचौरी, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. सरोज साहू, डॉ. प्रीति राजपूत, डॉ. प्रफुल्ल कुमार, डॉ. आकांक्षा पांडे, जी. एस. ठाकुर, डॉ. सुनील कुमार दिवाकर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. आशुतोष मालवीय, डॉ. कविता दुबे, सुश्री काजल बाथरे, सुश्री पूजा गोस्वामी, श्रीमती प्रेमलता पाटिल, डॉ. इरा वर्मा एवं डॉ. एम. के. पटेल सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने द्वारा बताया कि जिले से समस्त महाविद्यालयों से चयनित प्रदर्शन के आधार पर चयनित 6 बालिका 4 बालक विश्वविद्यालय स्तर पर निर्धारित तिथि में सहभागिता करेंगे सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र परेड शिविर चयन प्रक्रिया में कार्यक्रम अधिकारी कु. पूजा गोस्वामी एवं कुमारी काजल, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ, मनीष चंद्र चौधरी एवं पूर्व स्टेट कैम्पर दुर्गा सूर्यवंशी का विशेष सहयोग रहा।

