
नर्मदापुरम / समेरिटन्स विद्यालय में इन दोनों नवरात्रि उत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी सिलसिले में गत रात्रि सांदीपनि परिसर मालाखेड़ी में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह की सभी शाखाओं की शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने करवा नृत्य प्रस्तुत कर माता भगवती की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। इसके बाद सभी विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा मां भगवती के मधुर भजनों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। बाद में सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। गरबा के उपरांत भगवती की महा आरती का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मैनेजर श्रीमती शिखा खम्परिया, प्राचार्यगण श्रीमती प्रेरणा रावत, श्रीमती निधि दुबे, श्रीमती जागृति सिंह, श्रीमती पिंकी झा, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती अपर्णा तिवारी, प्रशांत दीक्षित, योगेश रिछरिया, समन्वयक आर के के सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

