
नर्मदापुरम / कुछ दिन पूर्व नगर पालिका द्वारा नेहरू पार्क के पास सब्जी विक्रेताओं के ठेले पर लगे ध्वनि प्रदूषण कर रहे माइक को जप्त किया था। बता दें कि सभी विक्रेता एक लाइन से खड़े रहते हैं और सभी के ठेले पर माइक लगे रहते हैं जो एक साथ बजते हैं जो ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं और आमजन को इन स्पीकर से निकल रही कान फोड़ू आवाज से काफी तकलीफ होती है। नगर पालिका की सीएमओ के आदेश पर कुछ दिन पूर्व सिकंदर शेख द्वारा माइक जप्त किए थे लेकिन इसके बाद अब फिर से वही सब्जी विक्रेता माइक बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं।

