
नर्मदापुरम / करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा होकम वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से श्रीमति प्रीति दिनेश सिंह चौहान को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। श्रीमति चौहान ने बताया कि हमें समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित कर एकजुट रहकर समाज हित में कार्य करना है और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के प्रयास करने हैं ।श्रीमति चौहान ने राष्ट्रीय टीम द्वारा यह उत्तरदायित्व दिए जाने पर संगठन का आभार व्यक्त किया।

