
नर्मदापुरम / मां विजयासन सेवा समिति, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिवनी मालवा द्वारा पिछले 13 वर्षों से लगातार सलकनपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। नवरात्रि के अवसर पर मां विजयासन धाम सलकनपुर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा नवरात्रि प्रारंभ होने से तीन दिन पहले ही सेवा शिविर शुरू कर दिया जाता है, जो पूरे नौ दिनों तक निरंतर संचालित होता है।
समिति द्वारा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारे के माध्यम से भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाती है, ताकि पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में आराम और भोजन की सुविधा मिल सके। समिति के सदस्य पूरे सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं।
मां विजयासन सेवा समिति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिवनी मालवा के इस सेवा कार्य में युवराज सिंह ठाकुर, योगेश ठाकुर, अजय ठाकुर, सचिन ठाकुर, विपिन ठाकुर, आयुष, यशराज, शुभ, अक्षत, ऋषि, लड्डू, डुग्गू लोवंशी, अवशेष गौर, अतुल शर्मा, पृथ्वीराज रघुवंशी, गुलाबसिंह दिगोदिया, फूलचंद लोवंशी, सुरेन्द्र लोवंशी, जितेंद्र लोवंशी, रामजीवन साध, प्रकाश ठाकुर, देवीसिंह रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, कमलेश लोवंशी, रमेश लोवंशी, दुर्गा विश्वकर्मा, लखन साहू, बबलू नागेश्वर, विष्णु लोवंशी सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समस्त नागरिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
13 वर्षों से निरंतर चल रही यह सेवा श्रद्धालुओं के प्रति आस्था, समर्पण और सामाजिक सहयोग का उदाहरण है। समिति का उद्देश्य मां विजयासन के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना और सेवा के माध्यम से धार्मिक आस्था को मजबूत करना है।

