
नर्मदापुरम / गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर द्वारा भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भक्तिमय वातावरण में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। गरबा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक पर्वों के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान नीतिराजसिंह यादव, रीता यादव, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, प्रदीप यादव, चन्द्रमोहन, यशोदा यादव, वैशाली, रक्षा यादव आशिया, चांदनी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम आनंद, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

