दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-15 बालक आयु वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल 13 अक्टूबर 2026 से एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के उद्घाटन अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश चौरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: आदर्श शर्मा (कप्तान),निष्कर्ष पाराशर (उपकप्तान ) दिव्यराज सिंह राजपूत, आरुष उपाध्याय, प्रतीक राजपूत, प्रज्ञान थापक, विठ्ठल खंडेलवाल, मुरली रघुवंशी, दिव्यांश गालर, आयुष संतोरे, कृष्णा मांझी, भानु बारस्कर, अंश अग्रवाल, अनंत पेशवानी, अंश सिद्धाना, आदित्य श्रीवास्तव, पुनीत जराठे एवं विहान बारसे। टीम आगामी 21 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान जिला सचिव मनोहर बिलथरिया, जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन राजपूत, चयनकर्ता नीरज गौर, सुनील शर्मा, सुनील कोलोसिया, कोच नितेश राजपूत एवं सहायक कोच कुणाल पटेल उपस्थित रहे।

