
नर्मदापुरम / त्यौहारों को लेकर नगर में जहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं फल सब्जी विक्रेताओं को बार-बार समझाइश देने के बाद नहीं मान रहे हैं। आज अतिक्रमण दल द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसमें नेहरू पार्क के पास दो ठेले वालों ने कचरा फैला दिया था। जिस पर अतिक्रमण दल द्वारा आॅन दा स्पॉट के रूप में 500-500 रुपए का फाइन लगाया।
अतिक्रमण दल के सदस्य शेख सिकंदर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के सख्त निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण दल में सतीश रघुवंशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

