दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ गुरमखेड़ी तिराहा पर सलकनपुर से देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा इलेक्ट्रिक ऑटो पलट गया । इससे 7 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है । गंभीर घायलों को नर्मदा पर रेफर किया गया है। घायलों में राधेलाल पिता जसमन अहिरवार उम्र 40 वर्ष, लवकुश पिता राधेलाल अहिरवार उम्र 09 साल, प्रकाश पिता विष्णु अहिरवार उम्र 09 साल, बबलू पिता पुरुषोत्तम अहिरवार उम्र 23 साल सभी निवासी परसवाडा, लखनलाल पिता हल्केभैया अह्रिवर उम्र 52 निवासी परसवाडा, फनवली पति लखनलाल अहिरवार उम्र 50 साल निवासी परसवाडा, आधार सिंह पिता जगदीश अहिरवार उम्र 32 साल निवासी सेमरी तला है । डाक्टर ने बताया कि मरीज राधेलाल पिता जसमन अहिरवार उम्र 40 वर्ष, लवकुश पिता राधेलाल अहिरवार उम्र 9 साल, प्रकाश पिता विष्णु अहिरवार उम्र 9 साल, बबलू पिता पुरुषोत्तम अहिरवार उम्र 23 साल सभी निवासी परसवाड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद ईलाज हेतु जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया । साथ ही मरीज लखनलाल पिता हल्केभैया अह्रिवर उम्र 52 निवासी परसवाडा, फनवली पति लखनलाल अहिरवार उम्र 50 साल निवासी परसवाडा, आधार सिंह पिता जगदीश अहिरवार उम्र 32 साल निवासी सेमरी तला ईलाज के बाद अपने घर चले गये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑटो चालक पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

