
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतवाली जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।
थाना कोतवाली नर्मदापुरम पर दिनांक 21/08/2025 को फरियादी श्याम सुंदर खत्री पिता बाबूलाल खत्री नि. सिंधी कालोनी नर्मदापुरम ने किसी अज्ञात चोर द्वारा फरियादी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकल क्रमांक MP 05 MZ 5471 चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम पर अपराध क्र. 637/25 थारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकल कृष्णगोपाल पिता हरीराम जाटव नि. कागपुर थाना करारिया जिला विदिशा द्वारा चोरी की गई है। जो आरोपी को जिला विदिशा से गिरफ्तार कर प्रकरण में पूछताछ की गई। आरोपी ने मोटरसाइकल चोरी करना स्वीकार किया। जो आरोपी के कब्जे से चोरी गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकल क्रमांक MP 05 MZ 5471 जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी शातिर चोर है जिसके विरुद्ध पूर्व से चोरी के 8 अपराध दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपीः- कृष्णगोपाल जाटव पिता हरीराम जाटव उम्र 33 साल नि. कागपुर थाना करारिया जिला विदिशा।
प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, प्रधान आरक्षक विनोद लिखितकर, राजकुमार थाकड़, आरक्षक संतोष, रोहित व मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

