
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा एक्सप्रेस ट्रेन से चेकिंग के दौरान करीब 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग कॉकरोच जनता पार्टी के एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
बदसलूकी और कपड़े फाड़ने का आरोप……
हिरासत में लिए गए युवाओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और महिला प्रदर्शनकारियों के कपड़े तक फाड़ दिए। इस कार्रवाई और हिरासत के दौरान युवाओं ने संविधान तथा लोकतंत्र के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल, पुलिस द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर आधिकारिक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

