


नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / जीवा ज्योति हा. से. स्कूल बराखेड़ कला में नवरात्रि थीम पर आधारित पी.टी.एम. का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया एवं शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गरबा नृत्य तथा नौ देवियों के मनमोहक स्वरूप रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। पी.टी.एम. में उपस्थित अभिभावकों ने भी गरबा नृत्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों और अभिभावकों की संयुक्त सहभागिता ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
यह आयोजन केवल अभिभावक – शिक्षक – बैठक तक सीमित न रहकर विद्यालय और परिवार के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का एक सुंदर अवसर बना।

