
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर नवाचार के अंतर्गत मॉडल निर्माण किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगीता अहिरवार ने कहा कि शासन के निर्देशनुसार एवं उच्च शिक्षा द्वारा प्रदत्त निर्देशन से 17 सितंबर से विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।
सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने ने इस अवसर पर माह भर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन गतिविधियों से हमारी छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि हुई है। इस श्रृंखला में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पौधारोपण एवं जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. रागिनी सिकरवार, आर के चैकीकर, डॉ. रफीक अली, कुमारी काजल बाथरे, डॉ. कीर्ति दीक्षित, पूजा गोस्वामी महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

