

नर्मदापुरम / नवरात्रि के पावन पर्व पर ‘सेवा भाव समिति’ द्वारा इटारसी के ‘मुस्कान आश्रम’ में एक पुनीत सेवा कार्य किया गया। समिति की सदस्यों ने वहाँ नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया और उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याओं श्रीमती संगीता मालवीय एवं श्रीमती आशु मालवीय ने कहा कि, “कन्या पूजन साक्षात देवी स्वरूप की आराधना है और बच्चों की सेवा ही वास्तविक ईश्वर सेवा है।”
इस पवित्र कार्य में समिति की इन मातृशक्तियों का अनुकरणीय योगदान रहा।
भावना सुनैना, शीतल अग्रवाल, शीला, नीतू, भारती मालवीय, प्रेमलता प्रीति, सविता मालवीय, अनुराधा, प्रेमलता मालवीय, मीना सराठे, मीरा सिंह, शारदा अहिरवार, उर्मिला सोनी, कुसुम सोनी, शाशी योना, नीतू बाथरी सभी ने माता रानी से प्रार्थना है कि सेवा का यह भाव सदैव निरंतर बना रहे।

