
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा स्थित भीलट देव मंदिर में मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा के विशेष उत्सव एवं आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से 17 अक्टूबर को श्री भिलट देव बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाने, बाबा के नीर लेने तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करने के कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके दर्शन, व्यवस्था एवं बाबा के आशीर्वचन श्रवण करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
मंदिर समिति के सदस्यों ने आयोजन को श्रद्धा, भक्ति एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने विचार रखे। सभी ने बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे…..
महंत गोविंद दास अनिल पटेल भामेड़ी देव, रामबाबू रघुवंशी प्रेम नारायण यादव, मदन पटेल, अनिल यादव, नर्मदा प्रसाद पटेल झकलई, ऋषिकांत पटवा कमल यदुवंशी, मधु यदुवंशी, राजू यदुवंशी, राजाराम भमेड़ी एवं जयसिंह यदुवंशी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समस्त श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया कि 17 अक्टूबर को श्री भिलट देव बाबा के पावन दरबार में पहुंचकर बाबा के दर्शन करें तथा उनके आशीर्वचन प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

