

नर्मदापुरम / देवी दर्शन उत्सव समिति राजा मोहल्ला में शारदीय नवरात्रि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। नवरात्रि के छठवें दिन माँ महिषासुर मर्दिनी को हरे रंग की साड़ी धारण कराई गई। शाम की आरती के बाद महिलाओं के लिए विशेष स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुईं। हरे रंग की थीम ने पूरे पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

