
नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्रि पर माँ बिजासन देवी धाम सलकनपुर के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज, नर्मदापुरम ने मानव सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
समाज द्वारा होमगार्ड ऑफिस के पास तिराहे पर चिंता हरण हनुमान जी मंदिर के सामने फलाहारी खिचड़ी वितरण किया गया। नंगे पांव, जय माता दी के जयकारे लगाते हुए जा रहे सैकड़ों पैदल यात्रियों को रोक-रोक कर समाजजनों ने प्रेम से फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। भूखे-प्यासे यात्रियों के चेहरे पर प्रसाद पाकर जो संतोष दिखा, वही समाज के लिए सच्ची माता रानी की कृपा बन गया। इस सेवा कार्य के दौरान राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, संदीप दुबे, पुष्पा जोशी, मोनिका दुबे सहित समाज के कई सदस्य सुबह से ही सेवा में जुटे रहे।

