नर्मदापुरम / बीती रात करीब 11:30 बजे ग्राम गुर्रा से ग्यारसी राम अहिरवार ने सुचना दी कि उनके रेल्वे क्वार्टर के किचिन में बच्चो को एक सांप दिखाई दिया है। वह किसी काम से बाहर गये हुए है। वनपरिक्षेत्र अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, मोहित मेहरा, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी ने तत्काल मोके पर पहुंच कर किचन की रेक में रखे डिब्बो के पीछे छुपे हुए उस (indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को जेसे ही पकड़ने का प्रयास किया, तो वह किचिन की दीवाल में लगी टाइल्स की दरार में जाने लगा, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।

