
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिले में 3 टीमें बनाकर एक साथ कार्रवाई की गई।
टीम-1 (वृत्त इटारसी): सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार के नेतृत्व में जन विश्वास अभियान को देखते हुए ग्राम मिसरोद, काजलास, टिगरिया, डोलरिया, सेमरी खुर्द में दबिश दी। आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण कायम कर 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 90 किलो लहान, 12 बोतल बीयर, 25 क्वार्टर गोवा व्हिस्की और 20 पाव देशी मदिरा जब्त की। कीमत 19,100 रुपये।
टीम-2 (वृत्त पिपरिया): आबकारी उप निरीक्षक हितेश बिसोरिया के नेतृत्व में ग्राम समनापुर, सेमरतला, तिनसरी, ईशारपुर, मछेरा कलां, अन्हाई में दबिश दी। 3 प्रकरण कायम कर 15 लीटर कच्ची मदिरा, 70 किलो लहान और 20 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त की। कीमत 11,520 रुपये।
टीम-3 (वृत्त नर्मदापुरम अ): आबकारी उप निरीक्षक आर.पी. निमोदा के नेतृत्व में 2 प्रकरण कायम कर 9 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की। कीमत 2,700 रुपये।
कुल 10 प्रकरणों में 33,320 रुपये की अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

