
नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्र में धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में भक्ति की बयार बह रही है। इसी क्रम में गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम द्वारा आयोजित दो दिवसीय सामाजिक गरबा कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को माँ अंबे की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आदि शक्ति दुर्गा मंदिर कोठी बाजार में आयोजित गरबा कार्यक्रम के पहले दिन 15 अक्टूबर को बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं, पुरुष और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और माँ के दरबार में गरबा कर भक्ति का उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गरबा करते हुए पूरे परिसर में जय अंबे के जयकारे गूंजते रहे।
समाजिक लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि गरबा महोत्सव का दूसरा दिन भी 16 अक्टूबर को आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में ही आयोजित होगा। जिसमें सामाजिक बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आयोजित गरबा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, ओपी तिवारी, नरेंद्र भट्ट, वीरेंद्र भट्ट, सिंधु दुबे, मंगला तिवारी, पुष्पा जोशी, मोनिका दुबे, ज्योति तिवारी, अंजलि दुबे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

