

नर्मदापुरम / इटारसी/ अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा नर्मदापुरम जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए चेक पोस्ट एवं वाहन चेकिंग व्यवस्था का विरोध प्रकट कर ज्ञापन दिया । त्योहारों के समय इस प्रकार की सख्त चेकिंग के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज इटारसी से सालकनपुर की ओर जाने वाले आम नागरिकों को भी वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटे जाने के कारण परेशानी हो रही है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा आम आदमी अपने परिवार के खर्चों को बड़ी मुश्किल से पूरा कर पा रहा है। ऐसे में ₹500 जैसे छोटे चालान की राशि भी उसके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन जाती है।
अखिल भारत हिंदू महासभा का मानना है कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक है, लेकिन नियमों की आड़ में आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। त्योहारों के समय जनता को राहत मिलनी चाहिए, ताकि लोग अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें।
अखिल भारत हिंदू महासभा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
1. नर्मदापुरम जिले में चेकिंग व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जाए।
2. त्योहारों के दौरान आम जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए।
3. वाहन चेकिंग के नाम पर अनुचित चालानी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
4. आम नागरिकों को राहत देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाए।
यदि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो अखिल भारत हिंदू महासभा इस विषय को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाएगी।
श्री रैकवार ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से हमारी मांग है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल उचित निर्णय लिया जाए, ताकि हिंदू त्योहारों के दौरान आम जनता को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने के दौरान अखिल भारत हिन्दू महासभा के मध्य प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र मालवीय, जिला मिडिया प्रभारी मनोज पूरोहित, जिला उपाध्यक्ष नितिन बस्तरवार, नर्मदा पुरम नगर अध्यक्ष गौतम बैरागी, युवा नेता मयंक पुरोहित, इटारसी नगर उपाध्यक्ष मनोज भाट, राहुल राजोरिया, लकी बस्तरवार, अनिल बस्तरवार, विकास गुब्बरेले आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

