
नर्मदापुरम / नवरात्रि के पावन अवसर पर इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304, नर्मदापुरम द्वारा बी टी आई।स्कूल में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रितु जैन एवं सचिव अंशु अग्रवाल के साथ मऊ चौधरी, अंजू गुप्ता, सीमा गुप्ता, वंदना समैया, किरण पाठक, भावना चावरा, आराधना जैन, किरण विश्वकर्मा एवं प्रीति जैन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए भरपूर सहयोग दिया। वहीं मंजू तिवारी, कीर्ति यादव, अल्पना तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं के प्रति सम्मान, स्नेह एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।

