

नर्मदापुरम / विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत ग्राम रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को तनाव, एग्जाम की चिंता, नशे की लत, गेमिंग डिसऑर्डर, सिज़ोफ्रेनिया, सीज़र डिसऑर्डर एवं बच्चों में होने वाले विकासात्मक विकारों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बी. पी. पठारिया एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के मनकक्ष से क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नाजिया सिद्दीकी एवं नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती कांती यादववंशी ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 तथा मनहित ऐप की जानकारी दी गई। शिक्षकों को मनहित ऐप डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि मनकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए औषधीय उपचार एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है।

