




नर्मदापुरम / फिल्मों और भजनों को प्रसारित करने वाली कंपनी टी सीरीज पर नगर के अभिनेता और गायक शरद सिंह का देवी भजन मां ने दिया सहारा खूब सुना जा रहा हैं, यू ट्यूब पर खूब देखा जा रहा हैं। साथ ही भक्ति चैनल पर लगातार प्रसारित हो रहा हैं, इस भजन को शरद सिंह और प्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्या के साथ गाया हैं, इस भजन की खास बात यह हैं कि इस पूरे भजन को प्रसिद्ध सलकनपुर धाम पर फिल्माया गया हैं। नर्मदापुरम के नर्मदा तटों के सुंदर मनोरम दृश्यों को भी देखने को मिलेंगा साथ ही माँ के दर्शन भी होंगे, टी सीरीज के इस भजन का निर्देशन फिल्मो और टी वी सीरियल के निर्देशक परेश मसीह ने किया हैं। संगीत दिया हैं संजय डेनियल ने, फिल्मांकन राजीव मकसरे, एडिट किया हैं पीयूष मसीह ने, अभिनय विजय चौकसे, आरती शर्मा, बेबी राशिका चेरी रारईया, बेबी अनिका शर्मा, मंगलेश सिंघारिया, सैय्यद मुवीन, प्रोडक्शन संजय राईया, वसीम खान ने किया हैं।

