नर्मदापुरम / इटारसी / जमानी के पास ग्रामीणों ने किया चक्का जाम। मिली जानकारी के मुताबिक मादीखोह चीपापुरा से रोड बनते हुए मेन रोड जमानी के पास आ रही है, रोड निर्माण को लेकर किसी किसान द्वारा आपत्ति लगाई है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया एवं रोड पर उतर आये है। इटारसी तहसीलदार को सूचना मिल गई है और वह मौके पर पहुंच रहे है। थाना पथरोटा पुलिस बल तैनात किया गया। चक्का जाम किस वजह से किया गया है, यह तहसीलदार के आने के बाद ही पता लगेगा।

