


नर्मदापुरम / माखननगर / एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से डब्ल्यू ई सी सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र माखन नगर में मंगलवार को मेहंदी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ विधि-विधान से द्वार पूजन के बाद भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा ब्रह्मनाद एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना करते हुए जीआरसी केन्द्र अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज अत्यंत शुभ अवसर है कि सिलाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के साथ अब मेहंदी प्रशिक्षण का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है इससे क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को नए कौशल सीखने तथा आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे। कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सचिव देवीसिंह राजपूत ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया । एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन के केन्द्रीय सह योजना प्रमुख दिलीप वाडिवा ने एकल निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है और ग्राम उदय से भारत उदय की परिकल्पना को साकार करने में ऐसे प्रशिक्षण केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । इस अवसर पर डब्ल्यूईसी केन्द्र माखन नगर समिति अध्यक्ष श्रीमति सरला महेश्वरी ने कहा कि महिला के सशक्त बनने पर परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज सशक्त बनता है। अन्य अतिथियों में अनीता अग्रवाल, अनीता खण्डेलवाल, राधिका महेश्वरी, ऊषा अग्रवाल व किरण गर्ग ने भी एकल की इस पहल की सराहना की । इस मौके पर आभार पत्रकार अरविन्द सिंह सोलंकी ने माना तो वहीं किशन मेघवाल ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया । कार्यक्रम में गुरु करयाम, नवीन यादव, अशोक यादव, सिलाई प्रशिक्षक माखन नगर माया सोलंकी, सेमरी हरचंद सैली चौहान, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षक मोहिनी राजपूत व मेंहदी प्रशिक्षक कनिष्ठा यादव सहित बड़ी संख्या में युवती व महिलाएं उपस्थित रही ।

