बोले मनमानी कर रहा है विभाग
किसान ले जा रहे हैं डीपी और सुधरवा के ला रहे हैं, कर्मचारी नदारद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विद्युत विभाग की मनमानी के चलते किसान परेशान है। इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की फसल को पानी की आवश्यकता है लेकिन बिजली नहीं मिलने से वह बर्बाद होने की कगार पर है। बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा और उनकी फसल सूख रही है इसको लेकर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में विद्युत विभाग के सब स्टेशन ग्राम आरी मैं सैकड़ों किसानों ने विद्युत विभाग घेरा। किसानों का कहना है कि लोड सेटिंग और मेंटेनेंस के नाम पर दो से तीन घंटे ही सप्लाई मिल रही है। किसानों को अपने खेत की डीपी जलने पर 8 से 15 दिनों के बीच में मिल रही है । किसानों ने विभाग पर आरोप लगाया कि कर्मचारी डीपी नहीं ले जाते हैं। खेत से डीपी लाने से ले जाने का सारा खर्च किसानों को उठाना पड़ रहा है। दिन भर खेतों में काम करने वाले किसान परिवार को रात की नींद भी हराम हो गई है। रात में भी लाइट गांव में नहीं दी जा रही
किसानों का आरोप शासन के दावे फेल
किसानों का कहना है कि शासन के 10 घंटे लाइट देने का दावा धरातल स्तर पर फेल हो गया है। 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही । हजारों एकड़ धान की फसल सूखने की कगार पर आ गई है। किसानों का कहना है आखिर लोड सेटिंग गांव की अपेक्षा शहरों में भी क्यों नहीं होती आज गांव के खेतों में पानी की बहुत जरूरत है फसल बचाने के लिए दर-दर भटक रहा है। आरी सब स्टेशन पर लाइनमैन की भारी कमी है । विद्युत विभाग की कंपनी किसानों का शोषण कर रही है। इस मौके पर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन से जिला प्रवक्ता किसान केशव साहू, वीरेंद्र सिंह चौहान, सूरज चौहान , होशियार यादव , राकेश राजपूत , दीपेश पाल , सूरज यादव, कन्हैया पाल , सतीश राजपूत , सतीश पांडे ,भागीरथ यादव , राजकुमार पाल, संतोष यादव, रामकृष्ण यादव, रवि साहू , राकेश यादव सोनू यादव सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

