नर्मदापुरम / भोपाल / मध्यप्रदेश में स्व सहायता समूहो द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगातार प्रयास जारी है। भोपाल में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ नर्मदापुरम के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष गौरी इश्कर, कविता राजपूत, नर्मदापुरम जिले से जिलाध्यक्ष गौरी ईस्कर, ललिता गौर ने महिला बाल विकास मंत्री मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात कर उनके निवास पर साझा चूल्हा से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु यापन दिया गया एवं उन्हें स्व सहायता समूह की महिलाओं की समस्या के बारे में बताया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे गरीब महिलाओं की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएंगी और महिलाओं की जायज मांगों को पूरा करने का कहेंगी । जिला मीडिया प्रभारी नर्मदापुरम अजय मंजारिया ने जानकारी देते हुए कहा कि समूह महासंघ की मुख्य दो मांगे हैं।
1. कार्य के पश्चात हर माह भुगतान हो चार चार महीने भुगतान नहीं होने से समूह की महिलाएं कर्ज में फंसती जा रही है।
2. नाश्ते भोजन की दर 2018 से 3 रुपए और 5 रूपये मिल रही हैं जबकि महगाई कई गुना बढ़ चुकी हैं, जो कि 10 रुपए और 15 रुपए मिलना चाहिए और स्कूलों में 15 रुपए और 20 रुपए मिलना चाहिए । इस संबंध में 5 साल में कई बार हड़ताल की जा चुकी हैं, धरना प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई ।

