

नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर दुर्गा चौक की महारानी का दरबार भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा । देवी दर्शन उत्सव समिति, राजा मोहल्ला द्वारा आयोजित भजन संध्या में आज प्रसिद्ध पूजा भजन मंडल, रंढाल ने मातारानी की आराधना में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विशेष आकर्षण रहा कि मोहल्ले के सभी निवासी एकता और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में लाल कपड़े / लाल जोड़े में माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे । लाल वस्त्रों में पूरा दुर्गा चौक माता के रंग में रंगा नजर आया । मंडली भजन का आयोजन माता महिषासुर मर्दनी की आरती के पश्चात् रात्रि 9:30 बजे के बाद हुआ। 14 अक्टूबर को महाआरती का आयोजन रहेगा। इस दिन मोहल्ले के भक्त रायल ब्लू कलर के वस्त्र में रहेंगे। समिति पदाधिकारियों ने मोहल्लेवासियों से पधारने का निवेदन किया है।

