
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / परियोजना सेक्टर 2 गोटिया पुरा वार्ड नंबर 13,14 में अंतरराष्ट्रीय बालिका जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सहायक संचालक श्रीमती अर्चना पचौरी, वार्ड पार्षद दीपक वाथव, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चंद किरण डोले, सुपरवाइजर श्रीमती सुचित्रा राजावत, सहायक संचालक मैडम अर्चना पचौरी के द्वारा लाडली बालिकाओं को तिलक लगाकर बालिकाओं का स्वागत किया और उनका उत्साह वर्धन किया । इसके साथ ही आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी। साथ ही गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया ।गोद भराई रोशनी, श्रीमती रवीना द्वारा की गई तथा सुपरवाइजर चंद्रकिरण डोले द्वारा उन्हें समझाइए भी दी गई। बालिकाओं का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड की महिलाएं बच्चे किशोरी बालिकाएं तथा कार्यकर्ता ज्योति, दुर्गा, रीना सहायिका ममता मल्हार आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया।

