


नर्मदापुरम / महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति के शौर्य और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को समर्पित ‘शक्ति शौर्य महारास एवं संस्कृति गरबा महोत्सव-2026’ का आयोजन कल बुधवार कों शाम 7 बजे से हरदा बाईपास स्थित रैनट्री गार्डन एंड रिसोर्ट में नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया शामिल होंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्य मनीष परदेशी ने बताया कि ‘शक्ति शौर्य महारास’ की विशेषता यह होगी कि बड़ी संख्या में मातृशक्तियां अपने हाथों में तलवार थामकर गरबा रास प्रस्तुत करेंगी। नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने शहर की सभी मातृशक्तियों से इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

