
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नर्मदापुरम द्वारा सोमवार को नेता प्रतिपक्ष कार्यालय के सामने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका चौकसे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोईजम के विरुद्ध छात्राओं द्वारा कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों को लेकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका चौकसे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में संबंधित सांसद के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में जवाबदेही तय करने और देश की मातृशक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नारी की अस्मिता, गरिमा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर दोहरे मापदंड स्वीकार नहीं किए जाएंगे। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विषय में दोहरी नीति नहीं चल सकती। इसी संदेश के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, सफलता तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, लोकेश तिवारी, मुकेश मैना, वंदना दुबे, प्रशांत दीक्षित, मुकेश नागर, हरिनारायण यादव, नीरजा फौजदार, चंचल राजपूत, वंदना मेहतो, जयबाला निगम, रेखा रघुवंशी, रजनी यादव, ज्योति डेहरिया, वंदना शर्मा, वंदना करोड़े, सुचित्रा शर्मा, अनुजा मिश्रा, ज्योति रैकवार, कविता राजपूत, सुनीता मिश्रा, संगीता जायसवाल, निहारिका भदौरिया, प्रीति बघेल सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

